Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत
नई दिल्ली: - गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे दोनों मरीज, अब तक 21 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, 29 जून : राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। दोनों मृतक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 21 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दो मृतकों में से पहला 73 वर्षीय पुरुष मरीज, मेटास्टेटिक लंग कार्सिनोमा, एआरडीएस, न्यूमोनिया, एचटीएन की बीमारियों से पीड़ित था। वहीं दूसरा 76 वर्षीय पुरुष मरीज सेप्टिक शॉक के साथ सेप्टिसीमिया, एमओडीएस, गंभीर न्यूमोनिया, डीएम, एचटीएन और हृदय रोग जैसी बीमारियों से ग्रसित था। दोनों का ही अन्य बीमारियों के इलाज के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए और फिर इनकी मौत हो गई।

राहत की बात यह है कि 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव कोई नया मरीज नहीं मिला है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 267 हैं। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 3533 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 59 मरीज शनिवार को ठीक हुए। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से केवल बुजुर्ग, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हृदय रोग, किडनी की बीमारी, कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें जोखिम ज्यादा है। इस तरह की बीमारियों वाले लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, जिससे कोरोना का संक्रमण ज्यादा घातक साबित होता है। हालांकि कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। चूंकि हर्ड इम्युनिटी के चलते उनमें पहले से ही इम्यूनिटी मौजूद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें