Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: दिल्ली में मोदी की एक और गारंटी पूरी

नई दिल्ली: दिल्ली में मोदी की एक और गारंटी पूरी
मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है जिसका लाभ करीब 62 करोड़ लोग उठा रहे हैं।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल : आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी- पीएमजेएवाई) के तहत 30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने के साथ ही वीरवार को दिल्ली में मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एबी- पीएमजेएवाई लाभार्थियों के पहले बैच को कैशलेस इलाज की सौगात प्रदान की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के अन्य सांसद और रेखा मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव और दिल्ली सरकार के सचिव एसबी दीपक कुमार ने आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के बाबत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस योजना के तहत दिल्ली को 2406 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी।

मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है जिसका लाभ करीब 62 करोड़ लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह इंश्योरेंस नहीं एश्योरेंस योजना है जिससे दिल्ली में 36 लाख लोग लाभान्वित होंगे और सूचीबद्ध अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली में एबी पीएम-जेएवाई के कार्यान्वयन से, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत कवर किए जाएंगे।

नड्डा के मुताबिक इस योजना के तहत अब तक 8.19 करोड़ लोग उपचार का लाभ उठा चुके हैं जिसके लिए सरकार कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। इन लाभार्थियों में से 19 लाख लोग वंचित समुदाय से हैं, जो आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कवरेज के बिना इन उपचारों का खर्च नहीं उठा सकते थे। आयुष्मान भारत योजना के परिणामस्वरूप, आज आम नागरिक की जेब से होने वाला खर्च 62% से घटकर 38% हो गया है।

घमंड करने वालों को जनता ने चटाई धूल
नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अहम और घमंड करने वालों को जनता धूल चटा देती है जो लोग अगले जन्म तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने का दंभ भरते थे, जनता ने उनका दंभ इसी जन्म में तोड़ दिया है। उन्होंने सीएम से कहा, डबल इंजन की सरकार का फायदा जन-जन तक पहुंचाएं और आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत आवंटित 2406 करोड़ रुपए की राशि से स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्टर को विकसित करने में जुट जाएं। चूंकि 2021-22 में आवंटित राशि को 2026-27 तक खर्च किया जाना अनिवार्य है। हालांकि पिछली सरकार ने 4 साल खराब कर दिए जिसके चलते मौजूदा सरकार के पास सिर्फ एक वर्ष शेष है। आप (रेखा सरकार) को 5 वर्ष का काम एक वर्ष में करके दिखाना होगा ताकि कम समय में भी जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

‘ईवीएम गलत दबाई -जनता ने 10 साल की सजा पाई’
सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड वितरण दिवस को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा, अब लोगों को ना सिर्फ निजी अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा मिल सकेगी। बल्कि पीएम मोदी के नारे ‘स्वस्थ भारत -समर्थ भारत’ को भी साकार किया जा सकेगा। गुप्ता ने दिल्ली की पिछली सरकार को निशाना बनाते हुए एक शेर भी पढ़ा, ‘लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई’ यानि ‘दिल्ली ने ईवीएम गलत दबाई और जनता ने 10 साल की सजा पाई’। उन्होंने महज 50 दिन में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सराहना भी की।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक, लैब, अधूरे अस्पताल होंगे विकसित
उन्होंने आगे कहा, आज भी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आबादी के अनुपात में बिस्तरों की संख्या के साथ चिकित्सा उपचार संसाधनों की भारी कमी है। इसमें सुधार लाने के लिए हम पीएम-एबीएचआईएम के तहत 1749 करोड़ रुपये की राशि से 1139 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) की स्थापना के साथ 11 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों (सीसीबी) को विकसित करेंगे ताकि जनता को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण दिन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। पीएम-एबीएचआईएम में शामिल होने से दिल्ली को जहां लचीला, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मिलेगा। वहीं एबी पीएम-जेएवाई के तहत, दिल्ली के लाभार्थी परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। उन्होंने कहा, दिल्ली में योजना के लाभार्थी अब अपने आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें