झिलमिल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी द्वारा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया

झिलमिल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी द्वारा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के झिलमिल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी द्वारा झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस दौरान हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी किल्लत हो रही है .. दिल्ली सरकार जल मंत्री आतिशी हरियाणा पर पानी कम देने का आरोप लगा रहीं हैं ..दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. आतिशी का आरोप है कि हरियाणा दिल्ली को 100 मिलियन गैलन कम पानी दे रहा है. जिसके कारण दिल्ली के करीब 28 लाख लोगों को कम पानी मिल रहा है.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि झूठे मक्कार लोगों की यह सरकार है जिनके विधायक, मंत्री, गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब दिल्ली में दिल्ली सरकार बनी थी तो जब जल बोर्ड साढे 600 करोड़ के फायदे में था और आज 60 हजार के घाटे में है यह सब टेंकर माफिया के साथ उनकी सांठघाट है दिल्ली में जगह-जगह पानी की पाइपलाइन से पानी बर्बाद हो रहा है और इनका ध्यान इस और नही है इन्हें जहां-जहां पानी की पाइप लाइन से पानी बर्बाद हो रहा है इनको जाकर वहां ठीक करना चाहिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img