AYUSH Ministry: आयुष में AI की एंट्री, शोध से डिजिटल हेल्थ तक मिलेगी नई रफ्तार

AYUSH Ministry: आयुष में AI की एंट्री, शोध से डिजिटल हेल्थ तक मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली, 31 जुलाई : आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी यानी आयुष क्षेत्र को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया एआई मिशन के बीच शुक्रवार को एक समझौता हुआ।

इस साझेदारी का उद्देश्य आयुष क्षेत्र में एआई आधारित शोध, डिजिटल हेल्थ, औषधीय पौधों के अध्ययन, दवा प्रबंधन और क्षमता निर्माण को गति देना है। इसके तहत आयुष मंत्रालय अपने पात्र स्वास्थ्य अनुसंधान डेटा, एआई मॉडल, टूलकिट और अन्य शोध सामग्री को एआई कोष प्लेटफॉर्म पर साझा करेगा।

इससे शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इंडिया एआई के माध्यम से रियायती दरों पर हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था होगी।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव के अनुसार यह पहल पारंपरिक भारतीय चिकित्सा ज्ञान और आधुनिक तकनीक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद करेगी। इससे साक्ष्य आधारित शोध, नवाचार और डिजिटल आयुष इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा सकेगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img