Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, कुख्यात स्नैचर और चोर सुनील उर्फ गब्बर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, कुख्यात स्नैचर और चोर सुनील उर्फ गब्बर गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, नॉर्दर्न रेंज-I ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात स्नैचर और चोर, घोषित अपराधी (PO) सुनील उर्फ गब्बर उर्फ राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना अमन विहार में दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित था और उस पर गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील उर्फ गब्बर उर्फ राधेश्याम, पुत्र शर्वन कुमार, निवासी बी-2/1, सुल्तानपुरी, दिल्ली, आयु 44 वर्ष के रूप में हुई है। यह आरोपी एफआईआर संख्या 135/11, धारा 380/457/411/34 आईपीसी, थाना अमन विहार में वांछित था और माननीय न्यायालय, रोहिणी कोर्ट ने 6 अगस्त 2025 को उसे PO घोषित किया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने 26 सितंबर 2025 को विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोहिणी के जापानी पार्क, गेट नंबर 3 के पास से दबोच लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए डीसीपी क्राइम ब्रांच पंकज कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर पुख़राज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। लगातार प्रयासों और एचसी हरजीत की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि 9 मई 2011 को आरोपी ने अपने साथियों शमसुद्दीन और दिनेश लिट्टे के साथ मिलकर थाना अमन विहार क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर बड़ी मात्रा में आभूषण चुरा लिए थे। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था लेकिन ट्रायल के दौरान वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार होकर PO घोषित हो गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी सुनील उर्फ गब्बर पहले से ही 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है जिनमें स्नैचिंग, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामले शामिल हैं। मूल रूप से वह जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई ओपन स्कूल से की है और शराब व स्मैक की लत का शिकार है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और आगे की जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img