Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Agra: आगरा मंडल में लोको पायलटों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं, कार्य स्थितियों में हो रहा सुधार

Agra: आगरा मंडल में लोको पायलटों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं, कार्य स्थितियों में हो रहा सुधार

रिपोर्ट: आकाश जैन

भारतीय रेलवे में लोको पायलटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनकी कार्य स्थितियों को बेहतर बनाना रेलवे की प्राथमिकता है। इसी दिशा में आगरा मंडल प्रशासन द्वारा लोको पायलटों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में लोको पायलटों के लॉबी और रनिंग रूम को वातानुकूलित किया गया है, जिससे उन्हें कार्य के बाद बेहतर विश्राम और सुविधाएं मिल सकें।

आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और ईदगाह जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लोको पायलटों के लिए लॉबी और रनिंग रूम को न केवल वातानुकूलित किया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। रिफ्रेशमेंट रूम, स्टेशन परिसर में वाकिंग सुविधा, कैंटीन, योग, पौष्टिक आहार और गुणवत्तापूर्ण विश्राम जैसी व्यवस्थाएं अब उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं।

कोहरे जैसे मौसम में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फॉग-सेफ्टी डिवाइस, ‘कवच’ तकनीक, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों से न केवल रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आया है, बल्कि लोको पायलटों को भी काम करने में आसानी हुई है।

मालगाड़ी, पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में लगे लोको पायलटों के लिए भी टॉयलेट ब्रेक और स्नैक्स की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मालगाड़ियों के कई स्टेशनों और यार्डों पर रुकने के दौरान लोको पायलटों को आवश्यक ब्रेक मिल जाता है, वहीं पैसेंजर ट्रेनों में कार्यरत पायलट स्टेशन पर रुकने के दौरान ट्रेन के शौचालय और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

स्टेशन स्टाफ द्वारा लोको पायलटों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाता है और उनके संचार के लिए वॉकी-टॉकी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे किसी भी समय स्टेशन स्टाफ से संपर्क में रह सकें।

इन सभी पहलों का उद्देश्य न केवल लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को आरामदायक बनाना है, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को भी बनाए रखना है। आगरा मंडल द्वारा की गई ये व्यवस्थाएं भारतीय रेलवे के उस प्रयास का हिस्सा हैं, जो अपने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें