Delhi: पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्कूल में 300 महिलाओं और बच्चों को पोषण किट वितरित

Delhi: पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्कूल में 300 महिलाओं और बच्चों को पोषण किट वितरित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित वेस्ट विनोद नगर स्कूल में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा ने सुपोषण अभियान के अंतर्गत 300 महिलाओं और बच्चों को पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसमें मंत्री ने सुपोषण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा बताया। इस अवसर पर पटपड़गंज विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह नेगी, मंडावली की पार्षद शशि चंदन, पटपड़गंज की पार्षद रेनू चौधरी, गेल इंडिया के अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल सहित कई गणमान्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सुपोषण अभियान का उद्देश्य है कि क्षेत्र की कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। उन्होंने बताया कि गेल इंडिया की CSR योजना के तहत अनिसाइड संस्था की मदद से इन 300 लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि इस किट में आवश्यक आयरन, विटामिन और पोषक तत्व शामिल हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी होंगी और वे स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला और इसे समाज के हित में एक सराहनीय कदम बताया गया।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img