Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Hapur News : हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के माधापुर गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंटों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम करीब 6 बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के बेटे विशाल कुमार ने बताया कि उसके पिता जयप्रकाश ने एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था। पिछले एक महीने से किस्त जमा नहीं हो पाई थी, जिसके बाद वसूली एजेंट लगातार फोन पर परेशान कर रहे थे और घर आकर गाली गलौज करते थे। डर के कारण जयप्रकाश पिछले करीब 10 दिन से घर पर भी नहीं रह रहे थे। सोमवार सुबह जब एजेंट फिर वसूली के लिए पहुंचे और बदतमीजी की तो परेशान होकर जयप्रकाश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जयप्रकाश अपने पीछे पत्नी कविता, तीन बेटे विशाल, पंकज और प्रिंस तथा बेटी पलक को छोड़ गए हैं।

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें