Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला मार्गों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अस्थायी पुलिस लाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

हर साल इस मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही मेले में 20 से 25 हजार घोड़े और अन्य पशुओं की खरीद बिक्री होती है, जिसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से दो अस्थायी अस्पताल बनाए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस बार मेले में पहली बार 20 नवंबर को स्वदेशी नस्ल के घोड़ों का हॉर्स शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच से छह श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले घोड़ों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए घोड़ों का स्वस्थ होना जरूरी है और अश्वपालकों को एक दिन पहले पंजीकरण कराना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें