मंदिर का दानपात्र चोरी

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज-वन स्थित एक मंदिर का दानपात्र चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि श्रुति मेहता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुपरटेक इको विलेज वन में रहती हैं। पीड़िता के मुताबिक सोसायटी के डी टावर के पास शिव मंदिर है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने शिव मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी प्रियांशी पुत्र फूल सिंह ने की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में काफी रोष है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img