Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

East Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में चला पीला पंजा, टीन शेड हटाने पर दुकानदारों में नाराज़गी

East Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में चला पीला पंजा, टीन शेड हटाने पर दुकानदारों में नाराज़गी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में नगर निगम की टीम ने आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया, जिसमें दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई में दुकानदारों द्वारा धूप और बारिश से बचाव के लिए लगाए गए टीन शेड्स को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा गया। दुकानदारों का कहना है कि दुकान के आगे रखे सामान को अवैध कब्जा माना जा सकता है, लेकिन दो से तीन फीट का टीन शेड जो केवल बारिश और धूप से बचाव के लिए लगाया गया था, उसे गिराना अनुचित है।

उनका आरोप है कि इस शेड से ना तो ट्रैफिक बाधित होता है और ना ही किसी राहगीर को असुविधा होती है, फिर भी प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना इसे हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान एक दुकान का छज्जा भी जेसीबी के टीन शेड हटाते ही जर्जर स्थिति में नीचे की ओर झुक गया। मौके पर मौजूद एमसीडी अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उस छज्जे को गिराने से रोक दिया। अधिकारियों का कहना था कि अगर जेसीबी थोड़ी और ज़ोर लगाती तो छज्जा ढह सकता था, जिससे जान-माल का खतरा भी हो सकता था।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने क्षेत्र के विधायक रवि नेगी पर भी नाराज़गी ज़ाहिर की। उनका कहना था कि यह कार्रवाई उनकी अनुमति के बिना नहीं हो सकती, और यदि उन्होंने ही यह आदेश दिया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों का कहना है कि वे हमेशा से विधायक के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें निराशा हुई है। दुकानदारों का यह भी आरोप है कि एमसीडी केवल स्थायी दुकानों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि सड़क पर रेहड़ी-पटरी वाले अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर लगाते हैं, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें