Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Food Safety Raid: त्योहारों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70.83 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीजDadri Police Encounter: मुठभेड़ के बाद बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तारNoida Cyber Crime Police Station: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबितNoida Transport Department: त्योहारों पर मनमाना किराया वसूला तो परमिट होगा निरस्त, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर भी सख्तीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगी

Noida Cyber Crime Police Station: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Noida Cyber Crime Police Station: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा में पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साइबर क्राइम थाने के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद फिलहाल साइबर क्राइम थाने में किसी नए प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा मुख्य रूप से शामिल हैं। उनके साथ सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए पुलिस टीम को दबिश देने के लिए रवाना कर दिया था। नियमानुसार इस तरह की किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी देना अनिवार्य होता है, लेकिन थाना प्रभारी की ओर से यह सूचना नहीं दी गई।

जब वरिष्ठ अधिकारियों को बिना उनकी जानकारी के टीम भेजे जाने का पता चला तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक स्तर पर इसे पुलिस कार्यप्रणाली में सीधी लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल को निलंबित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि नोएडा में थाना प्रभारियों पर कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते सप्ताह पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फेज-3 थाने और सेक्टर-49 थाने के प्रभारियों को भी उनके पदों से हटा दिया था। अब दीपावली के बाद अन्य थानों के प्रभारियों में भी फेरबदल की व्यापक चर्चाएं हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें