करप्शन फ्री इंडिया संगठन, नोएडा: किसानों की रिहाई और मुआवजा मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन पहुंचा अफसरों के पास

अमर सैनी

करप्शन फ्री इंडिया संगठन, नोएडा। किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी मनीष वर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शांतिपूर्वक आंदोलनरत 42 किसानों की जेल से तत्काल रिहाई, 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड आवंटन की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंन, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, पिंटू मास्टर, एडवोकेट कपिल कसाना और प्रतीक नागर समेत कई लोग मौजूद रहे।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के किसान लंबे समय से ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। किसान 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह मुद्दा अब तक लंबित है। प्रवीण भारतीय ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर जीरो पॉइंट पर धरना दे रहे थे, लेकिन प्रशासन ने रात के समय पुलिस कार्रवाई करते हुए 42 किसानों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

संगठन की मुख्य मांगें

जेल में बंद 42 किसानों की तत्काल रिहाई।
किसानों को 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड का आवंटन।
प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img