कार ने रिक्शा चालक समेत आठ लोगों को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

अमर सैनी
नोएडा। थाना फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने रिक्शा चालक समेत आठ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी धेवती और रिक्शा चालक की हालत गंभीर है। हादसा कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होने और चालक के नशे में होने के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक दिल्ली गणेश नगर और कार में सवार उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास रविवार देर रात ई-रिक्शा और कार में भीषण टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में 8 लोग सवार थे। इनकी पहचान राम रतन पुत्र होती लाल, कृष्णा (60 वर्ष) निवासीगण, तृप्ति (60 वर्ष) पत्नी कृष्णा, रीना पुत्री कृष्णा निवासीगण, करण विश्वास पुत्र नारायण विश्वास, पायल विश्वास और पूजा विश्वास के रूप में हुई है। इनमें खलासी करण, पायल और पूजा को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल बहलोलपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, रामरतन, कृष्णा, तृप्ति और रीना को सेक्टर-39 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां रामरतन और कृष्णा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और रीना को सफदरजंग दिल्ली रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, कार की स्पीड काफी तेज थी। कार से खाली शराब की बोतलें, पानी की खाली बोतलें और सॉस के पाउच भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि चालक और उसके साथी ने शराब पी रखी थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और रिक्शा में बैठे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी
पुलिस ने कार चालक और चालक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कार को अश्विनी निवासी गणेश नगर चला रहा था। अश्विनी एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अश्विनी अपने एक दोस्त को नोएडा छोड़कर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की, लेकिन बहलोलपुर के स्थानीय युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी और फिर अश्विनी पुलिस के हवाले कर दिया। इस सड़क हादसे के बाद लोगों में काफी गुस्सा है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img