जिला जज, पुलिस कमिश्नर और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। जिला जज अवनीश सक्सेना, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कई खामियां मिलीं। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को इन खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान जिला जज, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने जिला जेल में बनी बैरकों की तलाशी ली और जेल परिसर, कार्यालय, मेस आदि की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने जिला जेल में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैरकों की तलाशी के दौरान बंदियों के पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

बंदियों को मिले अच्छी गुणवत्ता का भोजन
मेस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखें। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता पाठक, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, शिशिर कुशवाहा, डीसीपी साद मियां खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img