Jain Saints: ऋषभ विहार में भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर-श्वेतांबर संतों से लिया मंगल आशीर्वाद

Jain Saints: ऋषभ विहार में भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर-श्वेतांबर संतों से लिया मंगल आशीर्वाद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के ऋषभ विहार में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जैन धर्म की दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों परंपराओं के पूज्य संतों के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जबकि बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु भी संतों के दर्शन के लिए उपस्थित रहे।

दिगंबर जैन परंपरा के परम पूज्य 108 आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन के लिए भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। आचार्य श्री के साथ 26 पिछीधारी मुनिराजों का संघ भी विराजमान था। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आचार्य श्री के चरणों में नमन किया और समाज, राष्ट्र तथा जनकल्याण के लिए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने श्वेतांबर जैन परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी और गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के भी दर्शन किए। संतों के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, अहिंसा, सत्य, संयम, सद्भाव और मानव सेवा के मूल्यों का संदेश मिला।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन, शाहदरा जिला प्रवक्ता विनीत जैन, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष विपिन जैन और प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सचिन जैन मौजूद रहे।

इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा अध्यक्ष विनोद जैन, महरौली अध्यक्ष दीपक जैन, केशवपुरम अध्यक्ष प्रमोद जैन, विश्वास नगर मंडल महामंत्री अमित जैन, सुनील जैन, दीपक जैन, हिमांशु जैन, भूषण जैन और संजय जैन सहित बड़ी संख्या में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

दोनों स्थानों पर जैन समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या संतों के दर्शन और आशीर्वाद के लिए उमड़ी। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ऋषभ विहार का वातावरण भक्तिमय बना रहा और धार्मिक आयोजनों के दौरान संतों के जयकारों के साथ आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर दिगंबर और श्वेतांबर दोनों परंपराओं से जुड़े जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से भाजपा के उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए संत परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जैन धर्म की दिगंबर और श्वेतांबर दोनों परंपराएं भारतीय संस्कृति में अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा और सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाती हैं। संतों का सान्निध्य समाज को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने और मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी संत परंपराओं, धार्मिक संस्थाओं और समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और सामाजिक समरसता को पार्टी के मूल भाव से जोड़ते हुए कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परम पूज्य आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज, उनके साथ विराजमान 26 पिछीधारी मुनिराजों तथा श्वेतांबर परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी और गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के चरणों में नमन किया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Hot this week

Maryland : लोकतंत्र अंधविश्वास के सहारे जीवित नहीं रह सकता

Maryland : केवल समय पर चुनाव होने से कोई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img