Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Drug Bust Delhi: सेंट्रल दिल्ली में ‘जगुआर टीम’ की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी ऑपरेशन नाकाम

Drug Bust Delhi: सेंट्रल दिल्ली में ‘जगुआर टीम’ की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी ऑपरेशन नाकाम

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज के तहत चलाए जा रहे एंटी-क्राइम और एंटी-नारकोटिक्स ड्राइव के दौरान ‘जगुआर टीम-2’ ने सतर्क गश्त करते हुए दो बड़े नशा तस्करी ऑपरेशन नाकाम कर दिए। पहले ऑपरेशन में बिकानेर चौक, करोल बाग से एक ड्रग पेडलर आदित्य लुहार (24) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 3.718 किलो अफीम बरामद हुई।

दूसरा ऑपरेशन पूसारोड, मेट्रो पिलर नंबर 111 के पास हुआ, जहां से दो किशोर (15 वर्ष) को पकड़ा गया। उनके पास से 1.650 किलो गांजा और एक स्कूटी जब्त की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

महज 20 दिनों के भीतर, ‘जगुआर टीम-2’ ने दो झपटमारों, एक एनडीपीएस आरोपी और दो किशोर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर अपनी तेज़, सतर्क और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया है। यह कार्रवाई सेंट्रल रेंज के विशेष आयुक्त श. रविंद्र सिंह यादव और संयुक्त आयुक्त श. मधुर वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य सड़कों पर अपराध और नशे के कारोबार पर कड़ी लगाम लगाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें