Health Mission: राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, केरल के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की केंद्र ने की समीक्षा

Health Mission: राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, केरल के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की केंद्र ने की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केरल में संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन और केंद्र-राज्य समन्वय ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, मुफ्त दवा सेवा, मुफ्त डायग्नोस्टिक सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मानव संसाधन, मेडिकल शिक्षा, दवा नियमन, ब्लड बैंक निगरानी तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण दवाओं और जांच सुविधाओं तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने राज्य में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और विभिन्न चुनौतियों की जानकारी देते हुए केंद्र से अपेक्षित सहयोग का भी उल्लेख किया। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img