Health Camp: स्व. स्वदेश चोपड़ा की स्मृति में देशभर में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Health Camp: स्व. स्वदेश चोपड़ा की स्मृति में देशभर में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
नई दिल्ली। स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा की स्मृति में पंजाब केसरी जालंधर समूह के राष्ट्रीय दैनिक ‘नवोदय टाइम्स’ द्वारा केजी मार्ग स्थित कार्यालय परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसेवा अभियान के तहत लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 660 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा ब्रेस्ट कैंसर और लंग कैंसर की स्क्रीनिंग भी की। इसके साथ ही रक्तचाप, ब्लड शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, ईसीजी, फाइब्रोस्कैन, मैमोग्राफी और छाती के एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी की गईं।
वहीं शार्प साइट आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान मोतियाबिंद, दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच, चश्मे का नंबर तथा लेजर आई सर्जरी सहित आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।





