भारत

TB Elimination: टीबी के खिलाफ निर्णायक जंग में युवाओं और रक्षा बलों की होगी बड़ी भूमिका, 28 करोड़ से अधिक लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

TB Elimination: टीबी के खिलाफ निर्णायक जंग में युवाओं और रक्षा बलों की होगी बड़ी भूमिका, 28 करोड़ से अधिक लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

नई दिल्ली। देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए केंद्र सरकार अब युवाओं, रक्षा बलों और विभिन्न कार्यस्थलों को बड़े पैमाने पर अभियान से जोड़ेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने युवा, खेल एवं श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि टीबी उन्मूलन तभी संभव होगा, जब सरकार के साथ समाज का हर वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि माई भारत के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों, रक्षा कर्मियों और शैक्षणिक संस्थानों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। ये सभी जागरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग शिविर, मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने और समय पर उपचार सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा खनन, निर्माण, वस्त्र उद्योग, परिवहन क्षेत्र और प्रवासी श्रमिकों जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में ‘टीबी मुक्त कार्यस्थल’ मॉडल विकसित किया जाएगा। इसके तहत नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिसंबर 2024 में शुरू हुए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक देशभर में 28 करोड़ से अधिक संवेदनशील लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस दौरान 39 लाख से अधिक टीबी मरीजों की पहचान हुई, जिनमें 12.93 लाख ऐसे मरीज भी शामिल हैं जिनमें बीमारी के स्पष्ट लक्षण नहीं थे और सक्रिय जांच के कारण समय रहते उनका पता चल सका।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 5.7 लाख से अधिक निक्षय मित्र 38.9 लाख से ज्यादा पोषण किट वितरित कर चुके हैं, जबकि 20 लाख से अधिक मरीजों को व्यक्तिगत देखभाल और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Back to top button