Hapur News : हापुड़ में दिनदहाड़े महिला को सम्मोहित कर ठगी, 9 तोले सोना, 2 किलो चांदी और नकदी लेकर ठग फरार

Hapur News : हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र से ठगी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही एक महिला को दो शातिर ठगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने जाल में फंसा लिया और उससे लाखों रुपये के जेवर और नकदी ठग ली। आरोपियों ने जेवरात के बदले महिला को अखबार में लिपटे पत्थर पकड़ा दिए और दो दिन तक पैकेट न खोलने की हिदायत देकर फरार हो गए।

पीड़िता की पहचान मोहल्ला रफीकनगर निवासी रहीसुद्दीन की पत्नी नाजरीन के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम बाजार से सामान लेकर घर जा रही थीं। मोहल्ला मजीदपुरा के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और भूखे होने का बहाना बनाकर खाने के लिए मदद मांगी। महिला ने दया करके उन्हें 200 रुपये देने की कोशिश की।

इसी दौरान ठगों ने सोची समझी साजिश के तहत 200 रुपये के नोट पर कोई नशीला पदार्थ लगा दिया और नोट वापस करते हुए कहा कि उन्हें पैसे नहीं, घर का बना खाना चाहिए। जैसे ही महिला ने नोट को दोबारा हाथ में लिया, वह नशे के असर में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे सम्मोहित कर उसके घर तक ले गए।

बताया जा रहा है कि अर्धबेहोशी की हालत में महिला घर के अंदर गई और वहां रखे करीब 9 तोले सोने के जेवर, 2 किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद एक थैले में भरकर लाई और दोनों ठगों को सौंप दिए। जेवर लेने के बाद आरोपियों ने दो पत्थरों को कागज में लपेटकर महिला को थमा दिया और मौके से भाग निकले।

घर लौटने पर महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। करीब 24 घंटे बाद रविवार रात लगभग 10 बजे होश में आने पर महिला ने पूरी घटना परिजनों को बताई। जब परिवार ने दिया गया पैकेट खोला तो उसमें जेवर की जगह पत्थर मिले।

घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मजीदपुरा से रफीकनगर तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img