Hapur News : आधी रात को दो सगी बहनों पर एसिड अटैक, मेरठ रेफर, युवक हिरासत में

Hapur News : सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे सो रही दो सगी बहनों पर तेजाब फेंकने की दिल दहला देने वाली वारदात हुई। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने घायल बहनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक रात में दोनों बहनें घर के अंदर सो रही थीं तभी एक युवक ने उन पर तेजाब डाल दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हापुड़ आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष भाटी नाम के युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन कीर्ति का रिश्ता पहले हर्ष के साथ तय हुआ था जो बाद में टूट गया था। इसी रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है।

सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img