Hapur News : बदायूं से दिल्ली जा रही थार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, चार की मौत व एक घायल

Hapur News : जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में थार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्रह साल का एक किशोर घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने बारह बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर डीएल 8 सीबीएल 9822 नंबर की थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी सिम्भावली में भर्ती कराया जबकि चार युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पालपुर थाना बिल्सी निवासी जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह उम्र 26 वर्ष, मेवली थाना उघैती निवासी सुखबीर पुत्र होतीलाल उम्र 25 वर्ष, उसी गांव के जसवंत पुत्र होतीलाल उम्र 20 वर्ष और पुरदलपुर थाना इस्लामनगर निवासी रवि पुत्र करण सिंह उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। घायल किशोर की पहचान पालपुर निवासी विष्णु पुत्र गिरिराज उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में चीख पुकार मच गई। परिजन रात में ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। एक साथ चार युवकों की मौत से गांवों में मातम छा गया।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img