Hapur News : हापुड़ में बेखौफ चोरों ने काटा ट्रैक्टर शोरूम का शटर, नया ट्रैक्टर लेकर भागे, तेल खत्म होने पर बीच सड़क छोड़ा

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़े ट्रैक्टर शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने रात के समय शोरूम का शटर काटकर अंदर घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ किया और एक नया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। हालांकि रास्ते में डीजल खत्म होने से ट्रैक्टर बंद हो गया तो बदमाश उसे बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए।

जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र में स्थित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम में रात के अंधेरे में चोर पहुंचे। बदमाशों ने शातिर तरीके से शटर काटा और शोरूम के अंदर दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने काफी देर तक शोरूम में रखे ट्रैक्टरों के महंगे पार्ट्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

इसके बाद चोर शोरूम में खड़ा एक नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर बाहर निकाल ले गए। उनकी योजना ट्रैक्टर को किसी सुरक्षित जगह ले जाने की थी, लेकिन शोरूम से कुछ दूरी पर ही ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। इंजन बंद होते ही पकड़े जाने के डर से चोर ट्रैक्टर को वहीं लावारिस हालत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि भागने से पहले वे चोरी किया गया सामान अपने साथ ले गए।

इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। रात के समय शोरूम का शटर काटकर अंदर घुसना और ट्रैक्टर जैसी बड़ी गाड़ी को बाहर निकालकर ले जाना पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब बड़ा शोरूम ही सुरक्षित नहीं है तो छोटी दुकानों का क्या हाल होगा।

सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जहां ट्रैक्टर लावारिस मिला है, वहां के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img