Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : हापुड़ में पुलिस चौकी के पास खड़ी बस से डीजल और बैटरी चोरी, भारी नुकसान का आरोप

Hapur News : हापुड़ की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में खड़ी एक टूरिस्ट बस से करीब 500 लीटर डीजल, दो बैटरी और टूल बॉक्स का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में बस चालक ने बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर जांच और सामान की बरामदगी की मांग की है।

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी फकरुद्दीन ने बताया कि वह टूरिस्ट बस चलाता है, जो उत्तर प्रदेश से राजस्थान के बीच चलती है। 8 सितंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवहन विभाग के एआरटीओ ने चेकिंग अभियान के दौरान उसकी बस को पकड़ा था। इसके बाद बस को ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया था।

चालक के अनुसार गाजियाबाद के यातायात निरीक्षक ने जब बस की जांच की थी तो उस समय बस में सभी सामान सुरक्षित था। बाद में जब बस रिलीज हुई तो वह उसे लेने के लिए चौकी पहुंचा। जांच करने पर बस में लगी दो नई बैटरी, करीब 500 लीटर डीजल और टूल बॉक्स में रखा जैक, पाना सहित अन्य सामान गायब मिला।

सामान गायब मिलने के बाद फकरुद्दीन ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जब बस चौकी परिसर में खड़ी थी तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गया सामान बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस से सामान गायब होने की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें