Hapur News : धौलाना में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, कानूनगो को दबोचा

Hapur News : हापुड़ की धौलाना तहसील इलाके में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो बिजेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कानूनगो ने शौलाना गांव के रहने वाले एक कैंसर चिकित्सक से जमीन से जुड़े काम के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. केपी सिंह धौलाना तहसील के मुख्य गेट के सामने अपना क्लीनिक संचालित करते हैं। उनकी शौलाना में जमीन है जिसकी रजिस्ट्री, फर्द और दाखिल खारिज सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं और मौके पर उनका कब्जा भी है। इसके बावजूद आरोप है कि कानूनगो उनकी जमीन में दूसरे व्यक्ति का हिस्सा बताकर लगातार परेशान कर रहा था और कागजात देखने तक से इनकार कर रहा था।

परेशान होकर डॉक्टर ने मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही कानूनगो पचास हजार रुपये की पहली किश्त लेने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा, टीम ने उसे रुपयों के साथ पकड़ लिया। आरोपी को थाने लाया गया जिसके बाद तहसील के कर्मचारी भी थाने पहुंचे और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img