Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

H-1B Visa New Rule: डोनाल्ड ट्रंप का नया नियम अमेरिका पर भारी, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा

H-1B Visa
H-1B Visa New Rule: डोनाल्ड ट्रंप का नया नियम अमेरिका पर भारी, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा

H-1B Visa New Rule:  डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा शुल्क 1 लाख डॉलर करने के फैसले से अमेरिकी कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। यह नीति अमेरिका के लिए बैकफायर साबित होगी, जबकि भारत के आईटी सेक्टर और स्टार्टअप्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

डोनाल्ड ट्रंप का H-1B Visa नया नियम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को H-1B Visa से जुड़ा नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब हर H-1B वीजा आवेदन पर कंपनियों को सालाना 1,00,000 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये का शुल्क देना होगा। यह फैसला अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों और विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भारत के लिए अवसरों की बारिश

भारत के पूर्व G20 शेरपा अमिताभ कांत ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका के इनोवेशन को रोक देगा, लेकिन भारत के लिए नए अवसर खोलेगा। उनके मुताबिक, अब नई रिसर्च, स्टार्टअप्स और पेटेंट्स अमेरिका से नहीं बल्कि भारत के शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुरुग्राम से निकलेंगे।

Trump is going to change H-1B visa rules weightage system may enter in lottery system as quota system What is new plan ट्रंप करने जा रहे H-1B वीजा नियमों में बदलाव; लॉटरी

H-1B Visa और भारतीयों पर असर

हर साल अमेरिका 65,000 H-1B Visa और 20,000 अतिरिक्त वीजा जारी करता है। इनमें से लगभग 70% वीजा भारतीयों को मिलते हैं। यानी, यह फैसला सीधे तौर पर दो लाख से ज्यादा भारतीय कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी अमेरिकी कंपनियों के हजारों कर्मचारी H-1B पर काम करते हैं। वहीं, भारतीय कंपनियां जैसे इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल और कॉग्निजेंट भी अमेरिकी प्रोजेक्ट्स में इसी वीजा पर काफी निर्भर हैं।

H-1B वीजा के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं ट्रंप, भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल, जानें कैसे

क्यों होगा अमेरिका को नुकसान?

इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी भारी फीस के चलते अमेरिकी कंपनियां नौकरियां विदेश शिफ्ट करने को मजबूर होंगी। इससे भारत और अन्य देशों के आईटी सेक्टर को फायदा मिलेगा।
ट्रंप का यह कदम अमेरिकी कर्मचारियों की हायरिंग को बढ़ावा देने की नीति के तहत उठाया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैकफायर हो सकता है। कंपनियां स्किल्ड लेबर पाने के लिए दूसरे देशों का रुख करेंगी, जिससे अमेरिका को इनोवेशन और प्रोजेक्ट्स में बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।

ट्रंप ने दी सुरक्षा का हवाला

ट्रंप ने आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि H-1B Visa कार्यक्रम का दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने दावा किया कि आउटसोर्सिंग कंपनियां वीजा धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। ट्रंप ने इसे आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए तत्काल कार्रवाई की जरूरत बताई।

डोनाल्ड ट्रंप का यह नया H-1B Visa  नियम अमेरिका की टेक कंपनियों के लिए चुनौती बन सकता है। वहीं भारत के आईटी सेक्टर और स्टार्टअप्स को इसका बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह नीति अमेरिका की बजाय भारत को और आगे ले जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें