Noida Police: नोएडा पुलिस ने फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले वांछित को दबोचा

Noida Police: नोएडा पुलिस ने फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले वांछित को दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे आरोपी सतेन्द्र यादव (30 वर्ष), निवासी ग्राम सोरखा, थाना 113 नोएडा को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर 2025 को पुलिस ने छठ पूजा सर्विस रोड से आरोपी को दबोचा। उसके खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा अपराध संख्या 390/2025 दर्ज था। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिस पर 4/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई गई।

पुलिस जांच में पता चला कि सतेन्द्र यादव पुनिया एसोसिएट्स एप से वाहनों की जानकारी जुटाता था और खुद को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर गाड़ियों को रुकवाता तथा लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठ लेता था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

>>>>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img