ग्रेटर नोएडा में अवैध कोचिंग सेंटर पर छापेमारी

अमर सैनी

नोएडा।दिल्ली की घटना के बाद से कोचिंग सेंटर पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान बिना मानकों के चल रहे कोचिंग सेंटर को सील भी किया जा रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। इस दौरान तीन कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। यह तीनों कोचिंग सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन और बिना फायर की एनओसी के चल रहे थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद कोचिंग सेंट्रो की जांच पड़ताल की जा रही है। जिसको लेकर के एक टीम बनाई गई है। आज इसी टीम के द्वारा ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में कोचिंग सेंट्रो को चेक किया गया। इस दौरान तीन कोचिंग सेंटर बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चलते हुए पाए गए। साथ ही इन तीनों कोचिंग सेंटर की फायर की एनओसी भी नहीं थी। इसी के चलते इन तीनों कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, जिला दमकल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन कोचिंग सेंटर को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उसके बावजूद भी इनके द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। साथ ही फायर की एनओसी भी इनके द्वारा नहीं ली गई थी। यह बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे थे।इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार ऐसे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और आगे जो भी सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग सेंटर चलते हुए मिलेंगे उनको तत्काल प्रभाव से सील किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img