Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में बड़ा खुलासा, बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़

Greater Noida vehicle theft, bike theft gang busted

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में बड़ा खुलासा, बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग से पुलिस ने चोरी की 16 मोटरसाइकिलें और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई 24 नवंबर 2025 को सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों में की गई छापेमारी के दौरान की, जहां आरोपी चोरी की बाइकों को छिपाकर रखते थे और उन्हें आगे बेचने की तैयारी में थे।

जानकारी के अनुसार, यह गैंग लंबे समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय था और मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था, क्योंकि इनकी डिमांड सेकंड हैंड मार्केट में काफी अधिक होती है। गैंग का सरगना राहुल है, जबकि उसके साथ रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन गैंग में शामिल थे। ये लोग शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल पार्किंग और रिहायशी इलाकों से अवसर मिलते ही मोटरसाइकिलें चुराते थे।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइकों को पास के इलाकों में स्थित सुनसान स्थानों या खाली प्लॉटों में छिपा देते थे और बाद में उन्हें नकली दस्तावेजों के सहारे ऊँची कीमत में बेचते थे। गैंग का सदस्य अर्जुन, जो पेशे से मैकेनिक है, चोरी की बाइकों के महंगे पार्ट्स निकालकर अलग-अलग जगहों पर बेचता था। कई मामलों में पूरी मोटरसाइकिलों को भी नगद रकम में बेच दिया जाता था। पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी हमेशा अपने पास अवैध चाकू रखते थे ताकि जरूरत पड़ने पर विरोध करने वालों को धमकाया या घायल किया जा सके।

पूछताछ में आरोपियों ने लगभग दो दर्जन से ज़्यादा मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामद बाइकों का रिकॉर्ड विभिन्न थानों में दर्ज पुराने मुकदमों से मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने गैंग के अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश भी शुरू कर दी है और चोरी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के प्रयास जारी हैं। अतिरिक्त डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने कहा कि वाहन चोरी पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस बड़ी सफलता ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसी कार्रवाई से भविष्य में संभव चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें