Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

AAP Protest: दिल्ली में अम्बेडकर स्कूल का नाम बदलने को लेकर AAP का हल्ला बोल

AAP protest Delhi, Ambedkar school name change

AAP Protest: दिल्ली में अम्बेडकर स्कूल का नाम बदलने को लेकर AAP का हल्ला बोल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान बनाए गए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का नाम बदले जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्वी दिल्ली के आई.पी. एक्सटेंशन स्थित स्पेशल एक्सीलेंस स्कूल के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के बदले हुए नाम के ऊपर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का बैनर चिपका दिया। आम आदमी पार्टी की ओर से यह दावा किया गया कि स्कूल का नाम बदलकर ‘सीएम श्री’ कर दिया गया है, जिसे वापस लेने की मांग की जा रही है।

कौंडली विधायक कुलदीप कुमार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और कहा कि यह निर्णय दलित समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहेब अम्बेडकर की विचारधारा के खिलाफ है और दलितों के अधिकारों को मिटाने का प्रयास कर रही है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे दिल्ली में बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाएगी।

विधायक कुलदीप कुमार ने भाजपा पर विकास कार्यों को केवल नाम बदलकर अपना बताने और क्रेडिट चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 69 स्कूलों के नाम बदलकर शिक्षा के क्षेत्र में हुए असली कार्यों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, यदि भाजपा दलित विरोधी नीति नहीं छोड़ती है तो दलित समाज उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, और डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे में बाबा साहेब के नाम को हटाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। AAP ने स्पष्ट चेतावनी दी कि संघर्ष जारी रहेगा और नाम वापस लिए जाने तक आंदोलन पूरे शहर में फैलाया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें