उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida University Fight: सिंगर इवेंट में छात्रों के दो गुट भिड़े, वीडियो वायरल

Greater Noida University Fight: सिंगर इवेंट में छात्रों के दो गुट भिड़े, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के Noida International University परिसर में आयोजित एक सिंगर कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दनकौर क्षेत्र स्थित यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और फिर लात-घूंसे चलने लगे। अचानक हुई इस मारपीट से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और कई छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों गुट मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी, लेकिन अब वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button