Greater Noida: जाति प्रमाण-पत्र न बनने से परेशान परिवार 10 मार्च को लखनऊ तक करेगा पैदल कूच

Greater Noida: जाति प्रमाण-पत्र न बनने से परेशान परिवार 10 मार्च को लखनऊ तक करेगा पैदल कूच

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में एक परिवार जाति प्रमाण-पत्र न बनने से परेशान होकर अब मुख्यमंत्री से सीधे न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में है। पीड़ित परिवार ने ऐलान किया है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 10 मार्च को सूरजपुर कलेक्ट्रेट से लखनऊ तक पैदल कूच करेंगे।

जेवर निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि उनका और उनकी पत्नी का अररिया जाति का प्रमाण-पत्र पहले ही जेवर तहसील से जारी हो चुका है। बावजूद इसके, उनके बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार आवेदन किया गया, लेकिन वर्षों से तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

परिवार का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया है और कार्रवाई न होने की स्थिति में लखनऊ कूच की चेतावनी दी है।

इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जिनमें परिवार न्याय की अपील कर रहा है। स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

परिवार का कहना है कि यदि जल्द ही उनके बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया तो वे शांतिपूर्ण तरीके से लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की मांग करेंगे। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img