Food Safety: ग्रेटर नोएडा में घेवर में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत

Food Safety: ग्रेटर नोएडा में घेवर में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में खरीदे गए घेवर में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। धनोरी गांव निवासी एक ग्राहक ने मिठाई विक्रेता पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राहक ने मामले की जांच कर दुकान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धनोरी गांव निवासी विजयपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार शाम करीब पांच बजे दनकौर स्थित एक मिष्ठान भंडार से करीब पांच किलो घेवर और दो किलो गुझिया खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद जब मिठाई को खोला गया तो घेवर के अंदर कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी और मिठाई लेकर दुकान पर पहुंचे।

विजयपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने दुकानदार से शिकायत की, लेकिन उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दुकानदार की ओर से कहा गया कि उसकी दुकान के घेवर में पहले कभी इस तरह की शिकायत नहीं आई है। ग्राहक का कहना है कि खाद्य पदार्थ में कीड़ा मिलने के बावजूद दुकान संचालक की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे विजयपाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और जिले के अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी। उन्होंने अधिकारियों से मिठाई की गुणवत्ता की जांच कराने और लापरवाही मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लोगों से संबंधित दुकान से मिठाई खरीदने में सावधानी बरतने की अपील की।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से दुकान का निरीक्षण करने, मिठाइयों के नमूने लेने और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। अब विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मिठाई में कॉकरोच कैसे पहुंचा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ या नहीं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img