Greater Noida Factory Fire: कूलर पैड बनाने वाली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, दमकल ने काबू पाया

Greater Noida Factory Fire: कूलर पैड बनाने वाली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, दमकल ने काबू पाया
नोएडा। बादलपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कूलर पैड बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे छपरौला-बिश्ननूली मार्ग पर स्थित श्री श्याम जी इंडस्ट्रीज, जो कि वीरेंद्र गुप्ता के स्वामित्व में है, में आग लगी। फैक्ट्री में अचानक आग लगने से धुंए का गुबार ऊपर उठता दिखाई दिया।
दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई। आग की स्थिति विकराल होने के कारण सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है।





