Greater Noida Crime: दादरी थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: दादरी थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Crime:  दादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की गला घोंटकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी मृतक के साथ उसी नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे थे।

हत्या के आरोपी और मामला

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह घटना समाधिपुर गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में हुई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, मोहित और लक्की को तुरंत गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद, पुलिस ने दो और आरोपियों, शीलू और बिजेंद्र उर्फ लीला को भी गिरफ्तार किया।

मृतक और आरोपियों का संबंध

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मृतक अरविंद पहले इस नशा मुक्ति केंद्र का वार्डन था और वह 20 वर्षीय लक्की भाटी, 21 वर्षीय मोहित रावल, 32 वर्षीय शीलू और 32 वर्षीय बिजेंद्र उर्फ लीला के साथ एक ही कमरे में रहता था।

जांच में यह भी सामने आया कि अरविंद इन चारों पर काम करने का दबाव बना रहा था, जिससे वे परेशान हो गए थे। इस दबाव के कारण चारों आरोपियों ने मिलकर अरविंद की हत्या का प्लान बनाया और उसे मार डाला।

पुलिस कार्रवाई

दादरी कोतवाली पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया और सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले की और गहराई से जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img