Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

नोएडा में साइबर अरेस्ट एचआर ने की आत्महत्या

नोएडा में साइबर अरेस्ट एचआर ने की आत्महत्या
नोएडा में साइबर अरेस्ट एचआर ने की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा में एक कंपनी के एचआर ने साइबर अपराधियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले में सबसे चौंका देने वाली बात है कि युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर साइबर अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने सुसाइड नोट लिखकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
मूलरूप से प्रयागराज के पुष्पांजलि नगर के रहने वाले अभिषेक गुप्ता बरौला गांव में किराए के कमरे में रहते थे। उनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। नोएडा में वह एक कंपनी में एचआर के पद पर थे। 23 अप्रैल को उनका शव कमरे में पंखे से लटका पाया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक ने साइबर ठगों द्वारा ई-मेल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए की जा रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक द्वारा डायरी में लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूलचंद गुप्ता ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि उनका बेटा अभिषेक राजगुप्ता बरौला गांव में किराए के कमरे में रहता था। 23 अप्रैल को उसका शव कमरे में लटका मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि अभिषेक को पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोगों के द्वारा ई-मेल और व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। अवैध रूप से रुपयों की मांग की जा रही थी। आरोपी धमकी दे रहे थे कि यदि रुपये नहीं मिले तो उसके आपत्तिजनक फोटो उसके रिश्तेदारों एवं सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके चलते अभिषेक मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रहा था। यह जानकारी उसने परिवार के लोगों को भी बताई थी। उन्होंने इस मामले में बात करने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

माता-पिता के लिए लिखा आई लव यू
पुलिस के मुताबिक मृतक की डायरी बरामद हुई है। उसमें एक पेज पर कुछ लाइनें लिखी हैं। उसमें माता-पिता के लिए आइ लव यू लिखा है। साथ ही आत्महत्या के बारे में बताया है। माना जा रहा है कि सुसाइड नोट अभिषेक ने ही लिखा था।

दो माह पहले हुई थी शादी
थान प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की करीब दो माह पहले ही शादी हुई थी। वह बरौला में अकेला रहता था। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *