Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

प्राधिकरण ने 82 करोड़ की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

नोएडा प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे
नोएडा प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे

अमर सैनी

नोएडा प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने 82 करोड़ रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इन जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर यहां अवैध रूप से प्लाट काट कर निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यहां जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बने कमरे , दुकान और प्लाट की चारदीवारी को ध्वस्त किया।

प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि हिंडन पुल के पास पर्थला खंजरपुर के डूब क्षेत्र में करीब 8000 वर्गमीटर जमीन पर अतिक्रमण कर्ता ने चारदीवारी ,करने और दुकान बने थे। प्राधिकरण की भू लेख, वर्क सर्किल और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस जमीन की बाजार कीमत करीब 48 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। वही ग्राम बसई के खसरा संख्या 59, 60,61, 62 सेक्टर-68 ये जमीन मास्टर प्लान के अनुसार पार्क के लिए नियोजित है। इस जमीन पर अवैध निर्माण किया गया ।प्राधिकरण ने इस जमीन को खाली कराया। इसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है। वहीं सेक्टर-48 में मदर हुड अस्पताल के सामने किए जा रहे अवैध निर्माण को मौके पर रोका गया। इसकी शर्टिंग को गिराया गया । साथ ही ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी करते हुए सर्किल-3 के द्वारा संबंधित थाने में अतिक्रमण कर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सीईओ ने स्पष्ट कहा कि नोएडा में किसी तरह का अवैध निर्माण होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही जहां भी अवैध निर्माण है उसे ध्वस्त किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *