Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

गाजियाबाद के पासपोर्ट ऑफिस में राकेश टिकैत ने दिया धरना

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को अचानक गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय पहुंच गए
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को अचानक गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय पहुंच गए

अमर सैनी

गाजियाबाद । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को अचानक गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय पहुंच गए। इस बीच भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि उनका पासपोर्ट दो साल से रिन्यू नहीं हो रहा है। अधिकारी उन्हें गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद का चक्कर कटवा रहे हैं। अगर अधिकारी जल्द ही उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं करते हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजियाबाद के हापुड चुंगी पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थे। राकेश टिकैत के साथ आए लोगों ने पासपोर्ट ऑफिस के बाहर दरी बिछा दी और नारेबाजी करने लगे। राकेश टिकैत का आरोप है कि वह अपने पासपोर्ट पर 24 देशों की यात्रा कर चुके हैं लेकिन पिछले 2 साल से वह अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए दे चुके हैं लेकिन पासपोर्ट अधिकारी उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रहे हैं। राकेश टिकैत के साथ आई भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया। राकेश टिकैत का कहना है कि उनके खिलाफ चुनाव संबंधी मामला दर्ज किया गया था, जिसे कोर्ट ने बंद कर दिया है, फिर भी अधिकारियों को उनका पासपोर्ट रिन्यू करने में दिक्कत आ रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर उनका पासपोर्ट जल्द रिन्यू नहीं हुआ तो वे गाजियाबाद या मुजफ्फरनगर में जहां भी जरूरत होगी, वहां टेंट लगा देंगे। इसके बाद राकेश टिकैत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद वहां से चले गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *