Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने दो बदमाश गिरफ्तार किए

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने दो बदमाश गिरफ्तार किए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने कल्याणपुरी इलाके में कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो चोरी की स्कूटी बरामद हुई हैं। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक के अनुसार, आरोपियों की पहचान कल्याणपुरी निवासी वसीम और अमन के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 10 जनवरी को सूचना मिली थी कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास एक बदमाश हथियार के साथ खड़ा है।

सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने इलाके में घेराबंदी कर वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वसीम के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में वसीम ने खुलासा किया कि उसने हथियार अपने साथी अमन से लिया था। इसके बाद अमन को भी गिरफ्तार किया गया। अमन के पास से एक चाकू और चोरी की दो स्कूटी बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की संभावना की जांच जारी है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें