नोएडा सेक्टर 18 में जिला प्रशासन का एक्शन बेसमेंट में चलता पकड़ा गया कोचिंग सेंटर,कराया गया सील

नोएडा सेक्टर 18 में जिला प्रशासन का एक्शन बेसमेंट में चलता पकड़ा गया कोचिंग सेंटर,कराया गया सील

रिपोर्ट: अमर सैनी

दिल्ली में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन लगातार बिना पंजीकरण व नियमों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की टीम ने आज सेक्टर 18 में बिना पंजीकरण बेसमेंट में चल रही संकल्प आईआईटी-पीएमटी एकेडमी के भवन को सील किया। सेक्टर-18 में ही बिना पंजीकरण चल रही क्लैट पॉसिबल कोचिंग को बंद करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब तक 24 कोचिंग सेंटर पर पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ के भवन और बेसमेंट को सील किया गया है। कुछ को पंजीकरण के लिए समय दिया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते 30 जुलाई को प्रशासन की टीम ने सेक्टर-62 में अवैध तरीके से कक्षाएं चला रहे चार कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की थी।

Hot this week

Chandigarh : पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य- मुख्यमंत्री

Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img