Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी प्रेमिका सहित तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी प्रेमिका सहित तीन लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या मामले में खुलासा किया है। पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गाजियाबाद में एक दिन के लिए किराए का रूम लेकर व्यक्ति की हत्या की थी। इसके बाद नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित एक खुले नाले में शव डालकर फरार हो गए। आरोपी गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी हैं। कब्जे से निशादेही से घटना में इस्तेमाल 1 स्कूटी और कत्ल में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है।

26 जून 2024 को नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी गांव सर्फाबाद के बड़े नाले के अंदर बुरे में लिपटा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसका खुलासा नोएडा पुलिस ने दिनांक आज किया है। दरअसल पत्नी ने ही अपने पति की हत्या करने की रची थी। जिला गाजियाबाद के रहने वाली मनीषा ने पप्पू नामक व्यक्ति से 14 साल पहले विवाह किया था दोनों ही गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहा करते थे। मनीषा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मनीषा एक घर में मेड का काम करती थी वही उसकी मुलाकात पंकज सक्सेना से हुई दोनों की बातचीत आगे बढ़ते हुए दोनों का एक दूसरे से प्रेम हो गया मनीषा के पति पप्पू ने अपनी पत्नी यानि मनीषा और उसके प्रेमी पंकज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद से दोनों में क्लेश होना शुरू हो गया पप्पू अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर मनीषा व उसके प्रेमी ने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी। प्रेमी प्रेमिका पप्पू की हत्या करने के बाद उसको नोएडा के थाना 113 के अंतर्गत गांव सर्फाबाद के एक बड़े नाले में बोरी में बांधकर फेंक गए पंकज के छोटे भाई को भी नोएडा पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है वह तीनों लोगों को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *