दिनदहाड़े केंद्रीय मंत्री आवास के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे 9.50 लाख रुपये

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के पास सोमवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब 9.50 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित कर्मचारी को लाखों रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मयंक राजपूत राजनगर एक्सटेंशन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर क्लर्क हैं। मयंक ने बताया कि वह सोमवार को बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह राजनगर में सर्विस रोड पर पहुंचा, पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उसकी जेब से मोबाइल निकालने लगे।
इसके बाद ओवरटेक कर स्कूटर को साइड में लगवा लिया। एक बदमाश ने तमंचे के बल पर स्कूटर की डिक्की खोली और रुपयों से भरा बैग निकालकर भाग गया। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। उसने मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img