Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी सवार ने रिटायर्ड आकाशवाणी कर्मचारी की मौत

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रविवार सुबह दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी कार सवार ने रिटायर्ड आकाशवाणी कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गया।
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रविवार सुबह दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी कार सवार ने रिटायर्ड आकाशवाणी कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गया।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रविवार सुबह दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी कार सवार ने रिटायर्ड आकाशवाणी कर्मचारी को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर परिजन बुजुर्ग को खोजने घर से बाहर निकले। काफी खोजबीन करने पर बुजुर्ग कंचनजंगा मार्केट क पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना मार्केट आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के बेटे ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर 53 गिझोड़ गांव के पास बिहारी कॉलोनी में प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। प्रदीप ने बताया कि उनके पिता जनक देव साह आकाशवाणी से रिटायर्ड थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से कंचनजंगा मार्केट में दूध लेने गए थे। जब वह वापस दूध लेकर वापस लौट रहे थे तो मार्केट के पास ही सड़क के किनारे एक तेज रफ्तार ऑडी सवार उन्हें टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी जब पिता घर नहीं लौट तो वह उन्हें ढूंढने के लिए निकले। उन्हें कंचनजंगा मार्केट क पास सड़क किनारे पिता घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें घटना का वीडियो मिल गया।

सीसीटीवी फुटेज में नंबर नहीं आ रहा साफ
इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। फुटेज में कार नंबर का साफ नहीं दिख रहा है। सिर्फ घटना का पता चल रहा है। अभी तक पता चला है कि एक ऑडी कार सवार ने घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि रूट पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *