Delhi Ambulance Blast: मोती बाग फ्लाईओवर के पास ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एंबुलेंस के उड़े परखच्चे

Delhi Ambulance Blast: मोती बाग फ्लाईओवर के पास ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एंबुलेंस के उड़े परखच्चे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मोती बाग इलाके में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाईओवर के पास एक कैट्स एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस समालखा इलाके में एक मरीज को छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे जब एंबुलेंस धौला कुआं से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी अचानक उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।

स्थिति को गंभीर होता देख राहगीरों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान आग की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। हालांकि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

कुछ ही देर बाद एंबुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही साउथ कैंपस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर यातायात को नियंत्रित किया। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आग बुझने के बाद सड़क को दोबारा खोल दिया गया। इस हादसे ने एक बार फिर एंबुलेंस सुरक्षा और ऑक्सीजन सिलेंडर प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img