Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi: दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Delhi: दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विश्वास नगर की गली नंबर 2 में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान बबलू के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब बबलू अन्य मजदूरों के साथ बिल्डिंग में निर्माण कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक बबलू की जोर से चीख सुनाई दी और जब अन्य मजदूर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि वह निर्माणाधीन लोडिंग लिफ्ट की लोहे की तार को पकड़े खड़ा है। बताया गया कि उस तार में करंट दौड़ रहा था।

साथी मजदूरों ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद की और लकड़ी की सहायता से बबलू को तार से अलग किया। गंभीर हालत में उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना फर्श बाजार के एसएचओ अजय करण शर्मा और एडिशनल डीसीपी नेहा यादव मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। बबलू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक बबलू अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। परिवार पूरी तरह टूट चुका है और अब उन्हें सरकार और प्रशासन से मदद व न्याय की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही का मामला सामने आ रहा है, क्योंकि जिस तार में करंट दौड़ रहा था, वह पूरी तरह असुरक्षित तरीके से खुला पड़ा था। पुलिस ने निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें