Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद अब भी कई बेसमेंट में चल रहे है कोचिंग सेंटर, देखिये ग्राउंड रिपोर्ट

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद अब भी कई बेसमेंट में चल रहे है कोचिंग सेंटर, देखिये ग्राउंड रिपोर्ट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

तारीख 27 जुलाई 2024. यही वो तारीख है जिस दिन ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित ‘राऊ आईएएस स्‍टडी सर्कल’ के बेसमेंट में चल रही ‘लाईब्रेरी’ में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत ने सभी को हिलाकर रख द‍िया। इस दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम की निंद खुली. मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर हादसे वाले इलाके के आसपास कुल 13 कोचिंग सेंटरों को निगम ने सील कर दिया है. वहीं उन्होंने अधिकारी को कहा है कि दिल्ली में कहीं भी बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रही है।तो उसे पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी दिल्ली के इलाके में विकास मार्ग पर कोचिंग सेंटर हब का जायजा लिया वहां अभी बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्टूडेंट का कहना था कि डर का माहौल है पहले मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग लगा और अब पानी भरने से स्टूडेंट की मौत होना। प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए हम कोचिंग सेंटर में पढ़ने आते हैं यहां कुछ कोचिंग सेंटर तो सेफ है और कुछ कोचिंग सेंटर में डर भी लगता है। राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद प्रशासन को जागरूक जरूर होना चाहिए। विकास मार्ग पर ऐसा अभी नजर नहीं आ रहा। इसे लेकर हमने स्थानीय पार्षद से बात की तो उनका कहना था की पूरी दिल्ली में यह ड्राइव चलाई जाएगी जहां-जहां बेसमेंट में कोचिंग सेंटर है वह बंद किए जाएंगे विकास मार्ग इलाके में भी इसे लेकर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *