यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण, मंडी समिति में ईवीएम की सुरक्षा देखी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी देखा

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण, मंडी समिति में ईवीएम की सुरक्षा देखी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी देखा

रिपोर्ट: आकाश जैन

उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नवीन मंडी समिति पहुंच कर आगरा लोकसभा के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम तथा ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विधानसभावार,86- एत्मादपुर,87- आगरा छावनी,88- आगरा दक्षिण,89- आगरा उत्तर आदि के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में। सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों की जानकारी ली। उन्होंने नवीन मंडी परिसर में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी सीसीटीवी की लाइव पोजीसन चैक कर देखी। नवीन मंडी परिसर का साइट प्लान देखकर दिशा निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 18- आगरा लोकसभा के जलेसर विधान सभा की ईवीएम के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि इस विधानसभा की ईवीएम को जनपद एटा में सुरक्षित जमा कराया गया है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने उपस्थित प्रत्याशियों, प्रतिनिधियों से वार्ता की। उनके लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जहां से वह 24 घंटे विधानसभावार स्ट्रॉन्ग रूम की सीसीटीवी लाइव देख सकते हैं । दिन में भौतिक रूप से भी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 24 घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को प्रवेश पास जारी करने तथा सभी आगंतुकों की तथा वाहनों की रजिस्टर में एंट्री करने के कड़े निर्देश दिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img