Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में कंपनी में घुसकर दबंगों ने की जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में दबंगों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से ज्यादा दबंग 4 से 5 गाड़ियों में सवार होकर कंपनी परिसर में जबरन घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों तथा सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट की। इस घटना से कंपनी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपित दीवार फांदकर जबरन कंपनी के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा में तैनात गार्ड को निशाना बनाया और फिर अंदर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट की। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि दबंगों ने न सिर्फ शारीरिक हमला किया, बल्कि काम में भी बाधा पहुंचाई और जान से मारने की धमकी तक दी।
घटना की पूरी वारदात कंपनी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे दबंगों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सकती है। यह पहली बार नहीं है जब इस कंपनी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी ऐसी ही घटना यहां हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों और कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


