Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

BJP प्रवक्ता सुनील खुरचन बोले गहलोत में मिल रही थी “रबड़ी”, BJP में मिलेगी मलाई

BJP प्रवक्ता सुनील खुरचन
BJP प्रवक्ता सुनील खुरचन बोले गहलोत में मिल रही थी "रबड़ी", BJP में मिलेगी मलाई

BJP प्रवक्ता सुनील खुरचन बोले गहलोत में मिल रही थी “रबड़ी”, BJP में मिलेगी मलाई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुनील खुरचन ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में अब केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता अशोक गहलोत पहले अपनी पार्टी में “रबड़ी” खा रहे थे, लेकिन अब “मलाई” खाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। खुरचन ने कहा कि गहलोत को यह एहसास हो गया है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर बात करते हुए सुनील खुरचन ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि आम जनता को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने घरों में लाखों रुपए की एयर प्यूरीफायर मशीनें लगाकर आराम कर रहे हैं, लेकिन गरीब और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग इस हालात में कहां जाएं, इसकी किसी को परवाह नहीं है।

खुरचन ने दिल्ली पुलिस के जवानों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी 24 घंटे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, उन्हें भी इस खतरनाक प्रदूषण में काम करना पड़ रहा है। लेकिन उनके लिए भी कोई नेता नहीं सोच रहा है। खुरचन ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के प्रति उदासीन बताया। भाजपा प्रवक्ता के इस बयान से दिल्ली की राजनीति में नई बहस छिड़ने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *